Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Online Form: भारत सरकार और राज्य सरकारें समय-समय पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाएँ शुरू करती हैं। ऐसे ही एक योजना मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) है। इस योजना की शुरुआत झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा 01 अगस्त 2024 को की गई थी। योजना का मुख्य उद्देश राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Online Form Overview
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Online Form: मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के माध्यम से झारखंड राज्य की गरीब वर्ग की 18 से 50 वर्ष की महिला को हर माह 2500/- की आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। मैया सम्मान योजना से जुड़ कर लगभग 56 लाख से अभी महिला आवेदक इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो समाज में आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Online Form भरने की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, योजना के लाभ और इस योजना से जुड़ीअन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, इस लिए योजना का लाभ लेने के लिए पूरे लेख को अंत तक पढे।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Online FormWWW.FASTJOBSALERT.COM |
|
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना |
विभाग का नाम | महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड |
घोषणाकर्ता | मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन (झारखंड सरकार) |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार योजना |
योजना लॉन्च की तिथि | जुलाई 2024 |
योजना का उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
पात्रता | झारखंड निवासी और राशन कार्ड धारक |
योजना का लाभ | वार्षिक ₹30,000 (₹2500 प्रति माह) |
लाभार्थी की संख्या | 56+लाख |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
हेल्पलाइन | 1800-890-0215 |
तकनीकी सहायता ईमेल | Jmmsy.assist@gmail.com |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना क्या है?
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana झारखंड राज्य के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई एक सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। मैया सम्मान योजना को राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने जुलाई 2024 को लॉन्च किया था। इस योजना से जुड़कर कुल 56 लाख से ज्यादा महिला इस योजना का लाभ ले रहीं है। योजना के तहत दी जाने वाली राशि सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से लाभूक के बैंक खाते में प्रति माह जमा हो जाती है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रति माह ₹2500 और सालाना ₹30,000 की राशि दी जाती है, जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Apply Online: योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्तऔर आत्मनिर्भर बनाना है।झारखंड सरकार इस योजना के माध्यम से यह चाहती है कि महिलाएँ आत्मनिर्भर बनें और उन्हें किसी भी तरह की वित्तीय असुविधा न हो।
इसे भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi Beneficiary Status 2025: 19वीं किस्त जारी, जानिए 19वीं किस्त की पूरी जानकारी!
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025: योजना का संचालन कौन कर रहा है?
झारखंड राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की शुरुवात जुलाई 2024 को की गई थी। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2025 का संचालन झारखंड के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना की घोषणा राज्य के मुखमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया था। इस योजना की देखरेख महिला एवं बाल विकास विभाग या सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा की जाती है। मैया सम्मान योजना के तहत योग्य महिला को हर माह 2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलता है। राज्य सरकार योजना के लिए बजट तय करती है और पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में लाभ राशि भेजती है।
Maiya Samman Yojana Eligibility in Hindi: योजना के लिए कौन योग्य है?
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मानकों को पूरा करती हैं जो निम्न हैं:-
- मैया सम्मान योजना में आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से काम होना चाहिए।
- महिला गरीबी रेखा (BPL) के नीचे जीवनयापन कर रही हो और उसके पास हरा, पीला, गुलाबी या सफेद राशन कार्ड होना चाहिए।
- आवेदक का बैंक आधार से लिंक होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के तहत होनी चाहिए।
Maiya Samman Yojana Eligibility: योजना के लिए कौन योग्य नहीं है?
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ कुछ महिलाएँ नहीं ले सकती हैं जिन कारणों की सूची दी गई है:-
- सरकारी कर्मचारी या उनके परिवार की महिला।
- जिन महिलाओं की पारिवारिक वार्षिक आय तय सीमा से अधिक है और जो आयकर देने वाले परिवार से है।
- आवेदक किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व विधायक हो।
- EPF धारी महिला आवेदक।
- जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है।
- जिनके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं।
Maiya Samman Yojana Documents: आवश्यक दस्तावेज
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास नीचे दिए गए दस्तावेज का होना जरूरी है:-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड या BPL प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पेन कार्ड
- राज्य निवासी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्व-घोषणा फार्म
Maiya Samman Yojana Registration Form: योजना के लाभ
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2025 के तहत योग्य महिलाओं को निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:-
- महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिलता है।
- आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रति माह 2500 की राशि उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
- योजना से जुड़ी राशि हर माह की 15 तारीख को ट्रांसफर की जाती है।
- इस योजना का लाभ विधवा, तलाकशुदा और जरूरतमंद महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाता है।
- यह योजना पूरी तरह से सरकार द्वारा संचालित है, जिससे महिलाओं को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Online Form कैसे भरें?
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2025 का लाभ लेने के लिए आपको निम्न दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज खुलने पर “ऑपरेटर लॉग इन ” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलने पर CSC आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- सभी जरूरी जानकारी को भरें और जरूरी डॉक्युमेंट्स को अपलोड करें और फार्म सबमिट करें ।
- फार्म सबमिट करने के बाद आपको एक पावती रशीद प्राप्त होगा जिसे अपने पास सुरक्षित रख लें, क्यूंकी इसकी जरूरत अपना स्टैटस चेक करने के लिए पड़ सकता है।
ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का फार्म भरना होगा।
- आवेदन फार्म आंगनवाड़ी सेविका, ब्लॉक ऑफिस, या CSC सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदन फार्म आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदन फार्म में सभी जानकारी को भरें, अपना पासपोर्ट फोटो लगाएं।
- सभी जरूरी दस्तावेज को फार्म के साथ लगाएं ।
- फार्म भरने के बाद फार्म को नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या शहरी क्षेत्र के लिए अंचल अधिकारी कार्यालय और ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रखण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करें।
- आवेदन फार्म जमा करने के बाद आपको एक पावती रशीद प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित अपने पास रख लें ।
- पावती रशीद का उपयोग आप अपना स्टैटस चेक करने के लिए कर सकते हैं ।
- आपका आवेदन स्वीकृत होने या नहीं होने की जानकारी आपको SMS के माध्यम से मिल जाएगी।
Maiya Samman Yojana Official Website Links: महत्वपूर्ण लिंक्स
Apply Online | Click Here |
Download Application Form | Click Here |
Maiya Samman Yojana Official Website | Click Here |
Join our Social Network | Telegram | Whatsapp Channel | Whatsapp Group |
Tools | Age Calculator | Marks Calculator |
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Online Form: निष्कर्ष
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना ऑनलाइन फॉर्म को भरकर जरूरतमंद महिलाएँ सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं। यह योजना उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ उठाएँ। इस लेख के माध्यम से हमने आपको मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना से जुड़ी सारी जानकारी देने की कोशिश की है, अगर आपको इस योजना से अन्य जानकारी चाहिए तो कमेन्ट करें और इस लेख को शेयर करें ताकि अन्य लोग भी इस योजना का लाभ ले सकें।